Header Ads Widget

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजय सोनकर शास्त्री के नेतृत्व में निकाला तिरंगा यात्रा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजय सोनकर शास्त्री के नेतृत्व में निकाला तिरंगा यात्रा

भारत माता की जय, 15 अगस्त अमर रहे,के खूब लग रहे थे नारे।
  

✍️रिपोर्ट- मोहम्मद असलम खान

केराकत। केराकत में भाजपा युवा मोर्चा के तत्वाधान में एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री अजय सोनकर शास्त्री के नेतृत्व में एंव जिले से चलकर के आये वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं की अगुवाई में एक विशाल बाईक रैली निकाल कर खुज्जी बाजार मोड़ से केराकत नगर तक तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस अवसर पर केराकत नगर के चौराहों पर लगे चंद्रशेखर आजाद जी, शहीद भगत सिंह जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमाओं की साफ सफाई कर पूष्पांजली अर्पित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजेश, जिला मंत्री महेंद्र प्रजापति, मण्डल अध्यक्ष केराकत संजय सिंह, मण्डल अध्यक्ष थानागद्दी  रामसमुझ निषाद, मण्डल अध्यक्ष बजरंगनगर संजय सिंह, मण्डल अध्यक्ष डोभी संजय पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष मुफ्तीगंज रंजीत सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री अजय सोनकर "शास्त्री" नें उपस्थित रहे सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, जहां हिमालय शीश झुकाए, जहां धरती सींचे गंगा, चलो शान से लहराएंगे हर घर में आज तिरंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ