Header Ads Widget

राजू उपाध्याय को केराकत नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष बनाये जानें पर व्यापारियों ने मनाई खुशी

राजू उपाध्याय को केराकत नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष बनाये जानें पर व्यापारियों ने मनाई खुशी

यूवा नेता अलाबक्श खाॅंन "राजन" नें नये नगर अध्यक्ष को मिष्ठान खिलाकर दि बधाई

✍️रिपोर्ट - मोहम्मद असलम खान 

केराकत। कृष्णचन्द्र उपाध्याय उर्फ राजू उपाध्याय को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल केराकत नगर अध्यक्ष बानये जानें पर व्यापारियों नें किया खुशी का इजहार और दिया नये नगर अध्यक्ष को बधाई। व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष कृष्णचन्द्र उपाध्याय उर्फ "राजू" उपाध्याय को केराकत के व्यापारी एवं यूवा नेता अलाबक्श खाॅंन उर्फ राजन खाॅंन एवं केराकत चैयरमैन पति प्रतिनिधि यूवा नेता कृष्णा जायसवाल उर्फ गोलू  द्वय नेताओं नें एक साथ मिष्ठान खिलाकर नये नगर अध्यक्ष को बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर यूवा नेता अलाबक्श खाॅंन उर्फ "राजन" खाॅंन नें कहा कि केराकत नगर के व्यापारियों को एक ऊर्जावान साहसिक एवं निर्भीक और व्यापारी साथियों कि समस्याओं एवं उनके साथ ज़ुल्म ज्यादती नहो इनकी समस्याओं को लेकर लड़ सके। हम सभी को संघर्षशील व्यापारी  नेता कृष्णचन्द्र उपाध्याय उर्फ राजू उपाध्याय जैसे केराकत नगर अध्यक्ष की ज़रूरत थी। अब हमलोग इनके नेतृत्व में और इनके साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर व्यापारियों की तड़ाई को लड़ सकेंगे। इस शुभ अवसर पर केराकत नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति कृष्णा जायसवाल के पति एवं प्रतिनिधि तथा यूवा नेता कृष्णा जायसवाल उर्फ "गोलू" नें कहा कि केराकत व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष का मैं अपनी पूरी टीम के साथ इनका स्वागत करता हूं साथ ही इनसे यह उम्मीद करता हूं कि ये हमारे केराकत के व्यापारियों की समस्यायों को गम्भीरता से लेंगे और उनके प्रति पूरी निष्ठा से लगे रहेंगे यही मेरी नये नगर अध्यक्ष कृष्णचन्द्र उपाध्याय उर्फ राजू उपाध्याय (चाचा जी) से उम्मीद करता हूॅं। 
इस अवसर पर व्यापारी नेताओं एवं कमेटी के लोगों नें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल का  केराकत दयाराम गुप्ता को नगर महामंत्री एवं नगर कोषाध्यक्ष मनोज कुमार कमलापुरी को सर्वसम्मति से चयन किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ