महिला सहित छह पर शांति भंग की कार्रवाई, मचा हड़कंप
✍️रिपोर्ट :मोहम्मद अरशद
खेतासराय(जौनपुर) क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में बुधवार को आपस में लड़ाई झगड़ा करके माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे चार महिलाओं सहित छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का शांति भंग की धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के अनुसार पोरईखुर्द गांव से अनीता पत्नी रोशनलाल, शारदा पत्नी विजय,नेहा पुत्री धंजू बिन्द, शिवानी पत्नी रोशनलाल को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया। इसी तरह रुधौली गांव से लालमन पुत्र जगन्नाथ, समर बहादुर पुत्र स्व0 जगन्नाथ को गिरफ्तार कर चालान किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक भोलानाथ सिंह, अशोक कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल शिव गोविन्द, त्रिगुण कुमार, महिला कांस्टेबल अन्तिमा सिंह, आशा गुप्ता समेत अन्य लोग शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ