वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इण्टर कालेज में धूमधाम से मनाया गया हर घर तिरंगा कार्यक्रम
छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिखाया देशभक्ति का जज्बा
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद अरशद
खेतासराय(जौनपुर)। नगर स्थित वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इण्टर कालेज में बुधवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने विद्यालय परिसर से मुख्य मार्ग होते हुए चौराहा तक तिरंगा यात्रा निकाली और वापस पुरानी बाजार से होते हुए विद्यालय पहुंची। तिरंगा यात्रा में छात्राओं ने विभिन्न शहीदों के वेष में अपनी प्रस्तुति दी, जिसने सबका ध्यान आकर्षित किया।
विद्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत खेतासराय के अध्यक्ष वसीम अहमद ने किया। इस अवसर पर आदर्श भारती महाविद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार सिंह और उनका स्टाफ, विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा प्रथम सहयोगी सफिया खान, वरिष्ठ प्रवक्ता विभा पांडेय, किश्वर सुल्ताना, पूनम विश्वकर्मा, सुधा रानी मिश्रा, गीता सिंह, सुनील कुमार उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार मिश्र, राजेश कुमार राव, राजेश कुमार यादव, समरीन खान, डाली सोनी, रोशनी बरनवाल सहित अन्य अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से थाना से आए पुलिस बल का सहयोग सराहनीय रहा।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आयोजित इस तिरंगा यात्रा में छात्राओं और अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने देश के प्रति अपनी देशभक्ति का जज्बा दिखाया। यह कार्यक्रम विद्यालय में एक सफल आयोजन रहा और सभी ने इसका भरपूर आनंद लिया।
0 टिप्पणियाँ