Header Ads Widget

कांग्रेस कार्यालय पर ब्लाक अध्यक्ष नरेन्द्र प्रताप व नगर अध्यक्ष नसीम अहमद नें मनाई गांधी जयंती।

कांग्रेस कार्यालय पर ब्लाक अध्यक्ष नरेन्द्र प्रताप व नगर अध्यक्ष नसीम अहमद नें मनाई गांधी जयंती।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156 वीं मनाई गई बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ जयंती 
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान

केराकत, जौनपुर। केराकत के सिहौली चौराहे पर स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर केराकत ब्लाक अध्यक्ष नरेन्द्र प्रताप नें लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था।
इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष केराकत नसीम अहमद ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और सत्य - अहिंसा की विचारधारा नें न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया को नई दिशा दी।
केराकत कांग्रेस नगर अध्यक्ष नसीम अहमद ने आगे बताया कि गांधी जी ने देशवासियों से विदेशी वस्त्रों, विद्यालयों और सरकारी पदों का बहिष्कार करनें का आह्वान किया 
इसका उद्देश्य ब्रिटिश शासन को नैतिक और आर्थिक रूप से कमजोर करना था। नमक सत्याग्रह / दांडी मार्च ( 12 मार्च - 6 अप्रैल 1930 ) गांधी जी ने 78 सत्याग्रहियों के साथ साबरमती आश्रम से दांडी ( गुजरात )  तक 390 किलोमीटर लंबी यात्रा की और 6 अप्रैल 1930 को उन्होंने समुद्र तट पर नमक बनाकर अंग्रेजों के नमक कानून को थोड़ा। यह आंदोलन पूरे भारत में जनजागरण का प्रतीक बना। इतना ही नहीं मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान से गांधी जी ने  "करो या मरो" का नारा दिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के केराकत के पूर्व मण्डल अध्यक्ष लालता प्रसाद चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी यूवा नेता वकील अंसारी, मुकीम हाश्मी, सोभनाथ यादव, धनराज यादव, मोहम्मद अफजल, डाक्टर रमाशंकर गुप्ता सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ