नगर पंचायत केराकत की पूर्व चेयरमैन दुर्गावती गिरी का निधन
निधन से नगर वासियों में शोक की लहर
शवयात्रा में जन समूह उमड़ा
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान
केराकत, जौनपुर। वर्ष 1995 में नगर पंचायत केराकत की पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आनन्द कन्द गिरी उर्फ राजू बाबा की धर्मपत्नी श्रीमती दुर्गावती गिरी 60 वर्ष की उम्र में गुरुवार की बीती रात्रि अस्वस्थता के कारण निधन हो गया। गौरतलब हो कि स्वर्गीय दुर्गावती गिरी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधानपरिषद सदस्य व पूर्व नगर पंचायत केराकत की अध्यक्ष स्वर्गीय रूद्दत गिरी के छोटे भाई स्वर्गीय देवदत्त गिरी की छोटी पुत्र वधू थीं। उनका अन्तिम संस्कार शुक्रवार मध्यांतर केराकत नगर के गोमती तट स्थित रामेश्वर घाट पर सम्मान पूर्वक किया गया। मुखाग्नि उनके पति पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आनन्द कन्द गिरी ( राजू बाबा ) नें दी। शव यात्रा में नगर छेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों नें शामिल होकर अश्रु पूरित नेत्रों से अपनी अन्तिम विदाई दी। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय दुर्गावती गिरी के निधन पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पत्रकार कौशलेंद्र गिरी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री प्रकाश पप्पू, पूर्व सभासद व वरिष्ठ भाजपा नेता पत्रकार मोहम्मद असलम खाॅंन, नगर पंचायत अध्यक्ष पति प्रतिनिधि कृष्णा जायसवाल उर्फ गोलू, अलाबक्श खाॅंन राजन तहसील अध्यक्ष जिला ईंट निर्माता समिति जौनपुर ( संग ) जिला जौनपुर, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्त, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी व सपा नेता आजाद कुरैशी, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ