Header Ads Widget

चौकीदार हत्याकांड में महिला समेंत आठ आरोपी गिरफ्तार

चौकीदार हत्याकांड में महिला समेंत आठ आरोपी गिरफ्तार

चार अन्य की तलाश जारी, लड़की को नंबर देने को लेकर विवाद में हुई थी हत्या 

✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान

केराकत, जौनपुर ।केराकत पुलिस ने मोबाइल टावर के चौकीदार दिवेश उर्फ रोहित यादव की हत्या की गुत्थी सुलझा ली। रोहित बाराबंकी जनपद में तैनात सिपाही दीपक यादव का बड़ा भाई था। पुलिस ने कुल 12 आरोपियों की पहचान कर ली है। जिनमें से आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। 
केराकत पुलिस ने बताया कि घटना की शुरुआत कटहरी गांव निवासी सुनीता की कक्षा 9 में पढ़ने वाली बेटी को मृतक पक्ष से एक लड़के द्वारा पर्ची पर मोबाइल नंबर लिखकर देने से हुई थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। रविवार सुबह लड़की के भाई और उसके सह साथियों ने लड़के की पिटाई कर दी। 

विवाद बढ़ा और पहुंच गया हत्या तक 

मारपीट की जानकारी मिलने पर चौकीदार रोहित यादव अपने 5 से 6 साथियों के साथ बेलाव गांव में स्थित मोबाइल टावर पर पहुंचा। वहां दोनों पक्षों में विवाद और बढ़ गया। इसी बीच हिरासत में ली गई महिला सुनीता का बेटा अपने साथियों के साथ पांच बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचा। कुल लगभग 10 से 12 लोगो ने रोहित यादव पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार इसी दौरान आरोपियों ने रोहित को पकड़ लिया और सुनीता के बेटे ने ईट से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई, वारदात की बाद सभी आरोपी फरार हो गए। 

सीसीटीवी की मदद से हुआ खुलासा 

गंभीर हालत में रोहित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर कर टीम में गठित की। हिरासत में ली गई महिला से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने घटना का खुलासा किया और आरोपियों की पहचान कर ली।

ये गिरफ्तार हुए आरोपी 

पुलिस ने कटहरी गांव निवासी सुनीता, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिदीकपुर निवासी अमरदीप कुमार, नींबूगंज निवासी अरुण सोनकर, सिद्धपुर निवासी दानिश, अनिकेत निषाद, गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र की धर्मापुर निवासी आदर्श यादव, धर्मापुर (ठकुर्ची) निवासी गोलू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ