केराकत के लोकप्रिय पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने फीता काटकर मैंच का किया उद्घाटन
मेरे युवा नौजवान साथियों को दिल से धन्यवाद:, दिनेश चौधरी
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान
केराकत, जौनपुर। केराकत के लोकप्रिय पूर्व विधायक व वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेंता दिनेश चौधरी नें अपनें विधानसभा अन्तर्गत ग्राम सभा परसौडी में युवाओं द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैंच में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने युवा नौजवान साथियों का उत्साहवर्धन किया। और फीता काटकर मैंच को प्रारम्भ कराया गया।
सभी उपस्थित खेल प्रेमियों व कमेटी के लोगों से जन लोकप्रिय पूर्व विधायक नें हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किये गये।
इस अवसर पर पूर्व विधायक दिनेश चौधरी नें कहा कि यहां पर उपस्थित सभी लोग हैं बधाई के पात्र। जिस तरह से आपसी भाईचारे के साथ क्रिकेट मैच खेले गये वह काफी सुंदर और बधाई के पात्र हैं मैं कमेटी के लोगों को दिल से धन्यवाद देता हूं और मेरी जरूरत जहाॅं पड़े मैं आप के साथ हमेशा तैयार हूं। समाज सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। इसके बगैर ज़िन्दगी अधुरा है। इस मौके पर पूर्व विधायक दिनेश चौधरी के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, डब्लू सिंह, दिन्नू पाण्डेय, अरूण मौर्य सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित होकर खेल का आनन्द लेते रहे।
0 टिप्पणियाँ