Header Ads Widget

7 फरवरी को मुर्तजाबाद उपकेंद्र से जुड़ी विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

7 फरवरी को मुर्तजाबाद उपकेंद्र से जुड़ी विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान

केराकत, जौनपुर। क्षेत्र के मुर्तजाबाद विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि 7 फरवरी दिन शनिवार को आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मुरतजाबाद पर 33 केवी ब्रेकर, 33 केवी सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) तथा पैनल की मरम्मत का कार्य कराया जाना है।

मरम्मत कार्य के कारण सुबह 11:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक उपकेंद्र से होने वाली विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। इस दौरान मुरतजाबाद उपकेंद्र से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले आवश्यक विद्युत कार्य निपटा लें तथा सहयोग बनाए रखें। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के पश्चात आपूर्ति को पुनः सुचारु रूप से बहाल कर दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ