Header Ads Widget

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद का जोरदार स्वागत

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद का जोरदार स्वागत 

मऊ के दोहरीघाट होटल में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम   

✍️अजीत राज राय
मऊ । प्रदेश के श्रम, सेवायोजन, समन्वय विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का सोमवार की रात कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया ।  हाड़ कपा देने वाली इस ठंड में सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं का जोश देखकर स्वामी प्रसाद भी गाड़ी से उतरने के लिए विवश हो गए।   सुबह के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सोमवार की रात अंबेडकर नगर से दोहरीघाट मऊ होकर रसड़ा बलिया में आयोजित अपने कार्यक्रम में  शामिल होने जा रहे थे।  कैबिनेट मंत्री के आने की खबर से अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रामायण मौर्य, उत्तर प्रदेश श्रम सेवायोजन बोर्ड के सदस्य रजनीकांत मौर्य, जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत सिंह मौर्य, आजमगढ़ के समाजसेवी रमेश चंद्र मौर्य,विनोद मौर्या, उमेश मौर्य, भाजपा सभासद राहुल दीक्षित, जनमोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज राजभर, राधेश्याम मौर्य, किशन लाल, संत कुमार समेत भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मऊ जनपद के दोहरीघाट स्थित तथागत होटल गोठा  में माल्यार्पण और बुके देकर उनका स्वागत किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्वामी प्रसाद मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जहां समाज के सभी वर्ग को साथ लेकर कार्य किया जाता है । यहां कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। अंत में होटल परिसर में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या  सभी कार्यकर्ताओं से बखूबी परिचय करते हुए रूबरू हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ