बच्चा भईया बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जताई खुशी
✍️यूसुफ खान/मोहम्मद अरशद
जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है।
बच्चा भैया के इस मनोनयन पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
राजेश श्रीवास्तव उर्फ बच्चा भैया भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता और डेढ़ दर्जन पदों पर रह चुके हैं।
संगठन के लिए हमेशा सक्रिय रहना और जमीनी स्तर पर कार्य करना उनकी खासियत माना जाता है। विदित हो कि बच्चा भइया भाजपा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य काशी क्षेत्र, संगठन में पूर्व मंत्री, जौनपुर सहित कायस्थ समाज के विभिन्न पदों पर व रेलवे बोर्ड के मेम्बर भी हैं। गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। इस प्रतिनिधि से बातचीत में राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया ने कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसे बेहद ही गंभीरता से निभाएंगे। उन्होंने
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंत देव सिंह व प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल व काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव के प्रति आभार जताया है।
भारतीय जनता पार्टी जौनपुर/मछली शहर के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के लोगों ने शुभकामनाएं दी है।
0 टिप्पणियाँ