नारी कल्याण व नारी उत्थान को समर्पित समाज सेवी संस्था " मां जया फाउंडेशन" द्वारा मानी कला में महिलाओं को दी गयी ट्रेनिंग।
रिपोर्टर-मोहम्मद अरशद
खेतासराय। क्षेत्र के मानी कला में शुक्रवार को नारी कल्याण व नारी उत्थान को समर्पित समाज सेवी संस्था " मां जया फाउंडेशन" द्वारा महिलाओ को रोगमुक्त व सशक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम "नारी स्वास्थ्य मिशन" के अंतर्गत महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए ट्रेनिंग दी गयी।
महिलाओ को नियुक्ति के पश्चात उन्हें समाज में व्याप्त विषमताओं व कुरीतियों से लडने के लिए शाहगंज ब्लॉक के कई गांवों में महिलाओ को ट्रेनिंग प्रदान की गई।
मानी कला में संस्था द्वारा यह ट्रेनिंग सुल्तान अहमद के हेल्थकेयर सेंटर पर दी गयी।ट्रेनिंग के दौरान संगिनियों को सेनेटरी नेपकिन का मुफ्त वितरण व मुफ्त बॉडी चेकअप किया गया।
ट्रेनिंग के समय संस्था के संस्थापक मुकेश पटेल, प्रबंधक प्रकाश ठाकुर, सुलतान अहमद, उपाध्यक्ष विनय कुमार ,ब्लॉक समन्वयक ( शाहगंज) शहनाज ब्लॉक समन्वयक ( रामनगर) अजीत गौतम, ब्लॉक समन्वयक (करंजाकला) रत्नेश अस्थाना, नारी स्वास्थ्य संगिनी कौशल्या देवी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
0 टिप्पणियाँ