Header Ads Widget

अकीदत व एहतराम के साथ मनाई गई शबे बरात

अकीदत व एहतराम के साथ मनाई गई शबे बरात

पूर्वजों के कब्रिस्तान पर जाकर पढ़ा फ़ातिहां, की दुआ

गुनाहों से मगफेरत (माफी) और पुरखों के लिए प्रार्थना करने वाला पर्व है शबे बरात


✍️इन्द्रजीत सिंह मौर्य/मोहम्मद अरशद

जौनपुर। गुनाहों से मगफेरत (माफी) और पुरखों के लिए प्रार्थना करने वाला पर्व शबे बरात रविवार को अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। 
पर्व के मद्देनजर मुस्लिम बाहुल्य मोहल्लों में दिन भर चहल-पहल रही। सुबह से ही शहर के प्रमुख मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के घरों में  लोगों ने पर्व के विशेष पकवान हलुआ, केक समेत अन्य मीठे पकवान बनाने में महिलाएं जुट गई थीं।
 शाम होते ही हर घरों में नजरों नियाज का सिलसिला शुरू हो गया। 
वैसे  होलिका दहन व  शबे बरात का पर्व एक ही दिन पढ़ने से कोविड गाइडलाइन के मद्देनजर काफी लोगों ने शाम को ही कब्रिस्तानों व बुजुर्गों के आस्तानों पर फातेहा पढ लिया था। 
घरों व मस्जिदों में लोग रात भर इबादत में जुटे रहे। परंपरा के अनुसार शहर और ग्रामीण इलाकों में कुछ मस्जिदों को सजाया भी गया था। पर्व के मद्देनजर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई थी। 
कब्रिस्तानों, मस्जिदों, आस्तानों के पास पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अलावा डीएम   मनीष कुमार वर्मा, एसपी राजकरण  नैयर,  शहर कोतवाल संजय मिश्र पूरे दिन मामले की  निगरानी करते रहे। 




शाहगंज सर्किल में अलर्ट रही पुलिस
✍️यूसुफ खान
शाहगंज।  शबे बरात व होलिका दहन को लेकर शाहगंज सर्किल की पुलिस टीम इस बार खास अलर्ट रही। शाहगंज सर्किल के संवेदनशील कस्बा खेतासराय, शाहगंज नगर, खुटहन और सरपतहाँ थाना क्षेत्र में सीओ अंकित कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम सुबह से  देर रात तक चक्रमण करती रही।
 मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी एसपी अंकित कुमार खुद देर रात तक भारी पुलिस बल लेकर होलिका दहन के सभी संवेदनशील स्थान और वहां लगाए गए पुलिसकर्मी के बारे में निगरानी करते रहे। खेतासराय कस्बे में थानाध्यक्ष राजेश यादव, व सरपतहां में  
जेपी सिंह  पुलिस फोर्स संग गश्त करते रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ