मिशन शक्ति :घरेलू हिंसा व यौन अपराध के बारे में बालिकाओं को किया गया जागरूक...
महिला सिपाही ने छात्राओं को सीयूजी नम्बरों की दी जानकारी
@रिपोर्टर-मोहम्मद अरशद/विपिन कुमार विश्वकर्मा
दीदारगंज।मिशन शक्ति अभियान के तहत शहरी व ग्रामीण महिलाओं को सशक्त करने का काम किया जा रहा है। इसी अभियान तहत शनिवार को महिलाओं के स्वावलंबन,महिला सुरक्षा घरेलू हिंसा और सेहत का ख्याल रखने के लिए क्षेत्र के ओमप्रकाश मिश्र स्मारक महाविद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं/बालिकाओं को आत्म सुरक्षा, घरेलू हिंसा, यौन हिंसा,सम्मान व स्वालंबन के प्रति जागरूक करना था।
वही दीदारगंज थानाध्यक्ष संजय सिंह व एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए बचाव के टिप्स भी दिए।
और बताया कि बताया कि बिपत्ति के समय पुलिस को जरूर सूचित करें।बालिकाओं और महिलाओ से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल कर उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबर-1090, 1098,यूपी-112 और थानों पर गठित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी । बताया गया कि किसी भी महिला या बालिका के साथ कोई भी छेड़छाड़ या यौन उत्पीड़न करता है तो दिए गए नंबरों पर कॉल कर सहायता हासिल की जा सकती है। तथा इसके साथ ही
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे कन्या सुमंगला योजना की जानकारी भी दी।इस अवसर पर सीएल चतुर्वेदी ,अवनिश मिश्रा रामचन्द्र मिश्रा ,डॉक्टर रजनीकांत उपाध्याय, प्रवीण दुबे डॉक्टर आरएसएन त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ