पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर की अंतिम विदाई में उमड़ा जन सैलाब
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र उत्कृष्ट मौर्य अशोक ने भी जौनपुर पहुंच कर दी श्रद्धांजलि
✍️आशीष श्रीवास्तव
जौनपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर का पार्थिव शरीर बुधवार को नगर के रामघाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। मुखाग्नि उनके पुत्र कमलाकांत ऊर्फ पप्पू ने दी। शव की अंतिम यात्रा में भाजपा, सपा, बसपा समेत अन्य दलों के लोग शामिल हुए। भीड़ का आलम यह था कि रामघाट से लेकर पचहटिया के आगे तक वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही। हजारों की तादात में लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित की। भीड़ के कारण जाम की स्थिती बनी रही।
जनपद आजमगढ़ स्थित पैतृक गांव बड़गहन से सवा 11 बजे सुखदेव राजभर का पार्थिव शरीर लेकर हजारों की संख्या में लोग जौनपुर के रामघाट के लिए रवाना हुए। रास्ते भर उनके शव पर लोग श्रद्धासुमन अर्पित करते रहे। जौनपुर रामघाट पहुंचने के बाद अपरान्ह् करीब एक बजे राजकीय सम्मान के साथ गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद उनके पुत्र कमला कांत राजभर ने मुखाग्नि दी।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, मंत्री दारा सिंह चौहान, पूर्व मंत्री जगदीश राय,
बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रामअचल राजभर, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र रायबरेली जनपद के ऊंचाहार विधानसभा से चुनाव लड़ चुके उत्कृष्ट मौर्य अशोक, मिर्जापुर के भाजपा विधायक अनिल मौर्य, सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, विद्या चौधरी, पाणिनी सिंह, दीपचंद राम, पूर्व विधायक गुलाब सरोज, दारा सिंह चौहान, अवध नाथ पाल, डा. पंकज राजभर, डॉ चंद्रजीत मौर्य, राकेश राजभर, कांग्रेस नेता पंकज सोनकर, सपा नेता संघर्ष यादव, सपा के जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद , राहुल त्रिपाठी , राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
0 टिप्पणियाँ