कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद सोनिया गांधी का मनाया गया जन्मदिन।
जिला उपाध्यक्ष डाक्टर सन्तोष कुमार गिरी नें बांटे गरीबों में फल, की लम्बी उम्र की दुवायें।
फल पाकर गरीबों के चेहरे पर आई मुस्कान।
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान
केराकत, जौनपुर। केराकत के सिहौली चौराहा पर स्थित ब्लाक कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद सोनिया गांधी की जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाई गयी।
मंगलवार को कांग्रेस कमेटी के जौनपुर जिला उपाध्यक्ष जफराबाद प्रभारी व केराकत कोआर्डिनेटर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डाक्टर संतोष कुमार गिरी नें पार्टी कार्यालय पर एवं केराकत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गरीबों ज़रूरत मन्दों के बीच जाकर उन लोगों में फल वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डाक्टर सन्तोष कुमार गिरी नें कहा कि मैं सर्वप्रथम अपनी नेता जो समर्पण त्याग व साहस की परिचायक श्रीमती सोनिया गांधी को उनकी लम्बी उम्र की इश्वर से प्रार्थना करता हूं और देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनें और हमारे युवा संघर्षशील नेता व सांसद राहुल गांधी जी देश के प्रधानमंत्री बनें यही मेरी इश्वर से प्रार्थना है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष के साथ केराकत ब्लाक अध्यक्ष नरेन्द्र प्रताप भी मौजूद रहे।
इस मौके पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष केराकत लालता चौधरी, मुकीम हाश्मी, खुर्शीद खान, राजा सूर्यबली, अफजाल अंसारी, किशोरी मिस्त्री, राजेन्द्र कन्नौजिया, बासूदेव यादव, मोहम्मद सलीम, आशीष यादव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ