Header Ads Widget

मृतक सभासद को बना दिया निगरानी समिति का अध्यक्ष

मृतक सभासद को बना दिया निगरानी समिति का  अध्यक्ष

एक फरवरी को हो चुकी है बाला लखंदर यादव की सिटी स्टेशन पर हत्या

बिना पड़ताल किए ही निगरानी समिति की डीसी  खुशबू यादव व ईओ संतोष मिश्र ने जारी कर दिया सूची 

✍️इन्द्रजीत सिंह मौर्य/मोहम्मद अरशद

जौनपुर। प्रदेश में कोरोना कॉविड से हो रही मौतों को लेकर जहां देश स्तर पर हड़कंप मचा है।  वही जौनपुर नगर पालिका प्रशासन आज भी बेहद ही गैर जिम्मेदारी पूर्ण कार्य कर रहा है। 
हद तो तब हो गई जब नगर पालिका परिषद जौनपुर के अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्र और स्वच्छ भारत मिशन की जिला कोऑर्डिनेटर खुशबू यादव के  हस्ताक्षर से एक ऐसी सूची जारी हो गई जिसे  देख कर हर कोई अचंभित हैं।
हम बात कर रहे हैं नगर पालिका परिषद जौनपुर द्वारा बनाई गई मोहल्ला निगरानी समिति की। इस समिति में  सैदनपुर वार्ड  के मृतक सभासद बाला लखंदर यादव को भी  अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई है, जबकि बाला लखंदर कि पिछले एक  फरवरी 2020 को जौनपुर के सिटी रेलवे स्टेशन पर हत्या हो चुकी है।  
ऐसे में सहज ही कल्पना की जा सकती है कि जौनपुर में कोरोना कॉविड मरीजों की देखभाल और उनकी निगरानी के लिए बनाई जा रही समिति भी सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश पर डीएम मनीष कुमार वर्मा की अगुवाई में इस अहम कार्य को पालिका प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बिना जांचे समझे ही  निगरानी समिति की फाइनल सूची जारी कर दी।  इससे साफ जाहिर है कि निगरानी समिति में रखे गए सदस्यों और पदाधिकारियों के बिना पड़ताल किए ही बंद कमरे में ही  अधिकारियों ने बैठकर उसे मूर्त रूप दे दिया गया।


 एक ही  व्यक्ति को दो वार्डों में  कर दिया नियुक्त


जौनपुर। खामियां यही नहीं खत्म हुई,  मनमोहन सिंह नामक एक व्यक्ति को दो वार्डों  में सदस्य बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
मनमोहन को ताडतला वार्ड में तो रखा ही गया है, इसके अलावा शहर के  बड़े भौगोलिक क्षेत्रफल वाले ओलन्दगंज  वार्ड में भी सदस्य नामित कर दिया गया है।  इस पत्र को जारी करने से पहले नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, स्वच्छ भारत मिशन कि जिला कोऑर्डिनेटर खुशबू यादव , सफाई निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव और नगर पालिका परिषद के कार्यालय अधीक्षक अनिल यादव का हस्ताक्षर भी हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ