शादी का झूठा वादा कर महिला का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
भरोसा जीतकर बनाया संबंध, बाद में मुकरा, शाहगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई
✍️रिपोर्ट:नौशाद मंसूरी
शाहगंज (जौनपुर)। शादी का झूठा वादा कर महिला का भरोसा जीतने और उसके बाद शारीरिक शोषण करने के मामले में थाना शाहगंज पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार नगर क्षेत्र की एक युवती द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने उससे विवाह करने का आश्वासन देकर संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना शाहगंज में मु0अ0स0 0018/2026, धारा 69 भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 28 जनवरी 2026 को अभियुक्त सतीश कुमार गुप्ता पुत्र रमाशंकर गुप्ता निवासी सीड गद्दोपुर, थाना बादलपुर, जनपद जौनपुर को लोकवाणी तिराहा, शाहगंज से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगे जाने की बात सामने आई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध उक्त मुकदमे के अतिरिक्त कोई अन्य आपराधिक इतिहास प्रकाश में नहीं आया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह, उपनिरीक्षक सुभाष गिरी, हेड कांस्टेबल आशीष कुमार एवं कांस्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ