Header Ads Widget

एकता ही संगठन की रीढ़ है, संगठित रहिए सुरक्षित रहिए: इंदू सिंह

एकता ही संगठन की रीढ़ है, संगठित रहिए सुरक्षित रहिए: इंदू सिंह

नगर व्यापार मंडल मड़ियाहूं का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न 
✍️इन्द्रजीत सिंह मौर्य/मोहम्मद अरशद

मड़ियाहूं।   उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार  मंडल  जौनपुर  के अध्यक्ष व प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह  इंदु ने कहा किसी भी संगठन की मजबूती के लिए एकता अत्यंत आवश्यक है।
संगठित और अनुशासित रहकर ही संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है। व्यापारियों की रक्षार्थ कृत संलिप्त हूँ।
वह गुरुवार को कस्बा के शाही कटरा में मड़ियाहूं व्यापार मंडल इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में  सम्बोधित कर रहे थे।
         उन्होंने मड़ियाहूं नगर व युवा व्यापार मंडल की नवगठित इकाई को शपथ ग्रहण कराते हुए अपना पूरा आशीर्वाद दिया। कहा
व्यापारियों का किसी प्रकार से कोई भी अन्याय नही कर सकेगा।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि इंद्रभान सिंह इंदु एवं जिला महामंत्री आरिफ हबीब का सरदार सिंह बग्गा तहसील अध्यक्ष, ईशा फारूकी, शाह आलम अंसारी, गयासुद्दीन अहमद, इफ्तेखार अहमद, कौशल पांडेय, सुरेन्द्र जायसवाल साबिर हाशमी, सुनील जायसवाल, मेराज टीवीएस, इम्तियाज़ अहमद,टम्पू सेठ, विनय कुमार जायसवाल नूर अहमद अब्बू, जलाल अंसारी बलनोर गौतम तथा घनश्याम साहू आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
 इसके अलावा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने 50 किलो फूलों से बनी माल्यार्पण कर स्वागत किया।
              इसके बाद व्यापार मंडल मड़ियाहूं इकाई के नगर अध्यक्ष राशिद हाशमी व युवा मोर्चा के अध्यक्ष कवलजीत  सिंह गब्बर, प्रदीप जायसवाल, धर्मेंद्र सेठ, कैलाश जायसवाल एवं समस्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इंदु ने उनके कर्तव्य एवं निष्ठा के साथ शपथ दिलाया। 
शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत तहसील अध्यक्ष सरदार सिंह बग्गा नवगठित इकाई के नगर अध्यक्ष राशिद हाशमी व युवा अध्यक्ष क कंवलजीत सिंह गब्बर आदि ने मुख्य अतिथि इंद्रभान सिंह इंदू, विशिष्ट अतिथि गण आरिफ हबीब, जिला महामंत्री उमेश चंद्र गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष घनश्याम साहू ,नगर अध्यक्ष युवा व्यापार मंडल से विकास कुमार उर्फ विक्की, राघवेंद्र सिंह, जय विक्रम और धर्मेंद्र सिंह को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। समारोह को मुख्य अतिथि के अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि आरिफ हबीब, घनश्याम साहू सहित स्थानीय व्यापारियों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में मसूद हसन रामिश ने स्वागत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी नसीम अहमद ने किया तथा कुशल संचालन डॉ वकार अहमद ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। 


बॉक्स
बाइक जुलूस निकाल कर हुआ स्वागत
मड़ियाहूं । व्यापार मंडल मड़ियाहूं के शपथ ग्रहण समारोह में जिले से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकालकर जोरदार तरीके से किया। नगर की सीमा से बाजार तक भव्य नारेबाजी और स्वागत करते हुए उत्साहित व्यापारियों ने नगर पर बाजार में पहुंचने पर ढोल नगाड़े से व पुष्प वर्षा कर मुख्य अतिथि सहित जनपद के समस्त व्यापारी नेताओ का भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम समापन के बाद पटाखे फोड़ कर व्यापारियों ने खुशी का इज़हार किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ