Header Ads Widget

मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल में सिराज मेहंदी का आगमन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल में सिराज मेहंदी का आगमन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

शैक्षिक गुणवत्ता की सराहना, जरूरतमंद विद्यार्थियों के सहयोग का दिया आश्वासन

रिपोर्ट : नौशाद मंसूरी

शाहगंज(जौनपुर) । शाहगंज तहसील क्षेत्र के खेतासराय स्थित मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व एमएलसी एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ  के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराज मेहंदी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जमाई ने शिरकत की। दोनों नेताओं ने विद्यालय पहुंचकर प्रबंधक डॉ. आबिद खान से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था, अनुशासन और प्रगति की सराहना की। सिराज मेहंदी ने कहा कि डॉ. आबिद खान द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास न केवल सराहनीय हैं, बल्कि समाज के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान सत्र 2025-26 की हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
अपने संबोधन में सिराज मेहंदी ने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी छात्र की शिक्षा में बाधा नहीं बनना चाहिए। उन्होंने जरूरतमंद विद्यार्थियों की हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने और क्षेत्र में सकारात्मक शैक्षणिक माहौल विकसित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। अंत में विद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर आबिद खान  ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
उक्त मौके पर एनसीपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव असलम इराकी, सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ