Header Ads Widget

बकुलियांँ गांँव में स्थित अंबेडकर प्रतिमा को असामाजिक तत्वों नें किया खंडित

बकुलियांँ गांँव में स्थित अंबेडकर प्रतिमा को असामाजिक तत्वों नें किया खंडित 

ग्रामीणों नें केराकत खुज्झी मार्ग पर किया चक्काजाम

पुलिस चौकी के सामनें हुई घटना 
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान

केराकत, जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के ग्राम कुसरना बकुलियां गाँव में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी गई है! यह घटना 15 अप्रैल की रात को हुई! जिसका पता गुरूवार सुबह चला! इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है!
ग्रामीणों नें बताया कि प्रतिमा की आंख के ऊपरी हिस्से को क्षतिग्रस्त किया गया है! चौंकाने वाली बात यह है कि प्रतिमा स्थल के ठीक सामनें पुलिस चौकी भी स्थित है!
इसके बावजूद असामाजिक तत्वो नें इस वारदात को अंजाम दिया!

इस घटना के विरोध में ग्रामीणों नें केराकत से खुज्झी मोड मार्ग पर एक घंटे तक चक्काजाम कर दिया! इसके कारण करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई! 
स्थानीय लोगों के अनुसार जनपद में डा. अंबेडकर की प्रतिमाओं को खंडित करनें की ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी है, जिससे असामाजिक तत्वों का मनोबल बढा है!
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी है! ग्रामीण दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ