Header Ads Widget

होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के होनहारों नें लहराया परचम

होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के होनहारों नें लहराया परचम 

प्रबंधक डॉ. बृजेश कुमार जायसवाल नें बच्चों को दी बधाई 

स्कूल मे जश्न का माहौल 

✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान

केराकत, जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के ग्राम छितौना में स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के छात्र -- छात्राओं नें सीबीएसई के घोषित परिक्षा परिणाम में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त किया है! परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय के छात्र -- छात्राएं खुशी से झूम उठे!
दर्शन जायसवाल - 94.2% भावना सोनकर - 89.2% निखिल वर्मा - 79% अंशिका यादव - 74% और नवनीत  विश्वकर्मा - 72% अंक प्राप्त करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया है! सभी छात्र - छात्राओं के उत्तीर्ण होनें से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है!
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. बृजेश कुमार जायसवाल नें कहा कि सफलता सीधे तौर पर मेहनत पर निर्भर करती है, अनवरत प्रयास करना ही सफलता की कुंजी है!
विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजुला पाण्डेय नें कहा कि सफलता की शुरुआत ही मेहनत और लगन से होती है, परिश्रम ऐसी शक्ति है, जो कठिनाइयों को अवसर में बदल देती है! इस अवसर पर अंजली सिंह, हर्ष गुप्ता, आशीष गुप्ता, संगीता चौहान, ज्योति गिरी, सन्तोसी सरोज, उजाला निषाद, श्रृति जायसवारा, सौभाग्य जायसवाल, कशीश फातिमा, रीमा, आशीष जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ