2022 में फिर बनेगी भाजपा की सरकार: केशव मौर्या
डिप्टी सीएम ने जौनपुर की सभा में सपा बसपा पर साधा निशाना
✍️इन्द्रजीत सिंह मौर्य/मोहम्मद अरशद
जौनपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने मंगलवार को जिले में 245 सड़क व पुलिया जैसे कार्यो व परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकापर्ण किया। इसके अलावा कई परियोजनाओं की घोषणा भी किया। इस दरम्यान उन्होंने सपा बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा साथ 2022 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा भी किया।
उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जौनपुर में एक हजार कारोड़ रूपये की लगात से सड़को निर्माण कराया जा चुका है कुछ बन रही है। आज जो घोषणाएं हुई है उसके मिलाकर और यह राशि बढ़ जायेगी हो। उन्होने कहा कि सपा बसपा सरकार में कागजों पर सड़के बनायी जाती थी। जमीन पर कुछ भी नही बनता था।
केशव मौर्या ने कहा कि आज सपा,बसपा और कांग्रेस सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है लेकिन इसके बाद भी 2022 में बीजेपी 325 से अधिक सीटे जीतकर फिर सरकार बनाने जा रही है एक बार फिर उत्तर प्रदेश में रामराज आयेगा सुशासन आयेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश में उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है और बिना भेदभाव किए हुए सभी जाति, वर्ग, विकास से लाभान्वित हो रहे है, चाहे कन्या, मजदूर, किसान, विधवा और विद्यार्थी, हो। सभी को समान रूप से विकास का लाभ मिल रहा है और उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी में जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ दिया और आगे भी देती रहेगी। उनके द्वारा विधायकों द्वारा कुछ अन्य सड़क व पुल बनाने की माग की गई, जिसका आश्वासन उपमुख्यमंत्री द्वारा दिया गया।
डिप्टी सीएम का स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह , बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र, नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव , भाजपा विधायक डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह , भाजपा नेता डॉ सतीश सिंह बशालतपुर, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, मनीष श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान राजेश मौर्या, देवानंद मौर्य, नामित सभासद मनीष गुप्ता ,जगदंबा प्रसाद पांडे, कृष्णा बाबू साहेब, खुशीराम मिश्र काका समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
♦️जौनपुर को ढेरों सौगात दे गए डिप्टी सीएम
जौनपुर। चुनावी माहौल में जौनपुर आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जिले को ढेर सारी सौगात दी। उन्होंने लोकार्पण (मार्ग कार्य) 68 स्वीकृति लंबाई किलोमीटर 94.270, स्वीकृत लागत रुपया 6610.82 लाख, शिलान्यास (मार्ग कार्य) कार्य की संख्या 172, स्वीकृत लंबाई किलोमीटर 257.59, स्वीकृति लागत रुपया 18307.40 लाख रुपये, शिलान्यास (लघु सेतु कार्य) कार्य की संख्या 5, स्वीकृति लागत 397.76 लाख रुपया, कुल कार्य की संख्या 245, स्वीकृत लंबाई 351.86, स्वीकृति लागत 25315.98 रुपए है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या द्वारा उपरोक्त परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा गया कि केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार संपूर्ण भारत के साथ उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का और सभी विभागों का चहुमुखी विकास कर रही है।
0 टिप्पणियाँ