Header Ads Widget

विधायक रमेश मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना


विधायक रमेश मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिये कलेक्ट्रेट से निकाली गयी जागरुकता रैली


✍️यूसुफ खान/मोहम्मद अरशद

जौनपुर।  आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जन जागरूकता रैली निकाली गई। 
भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उपस्थित अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्था के लोगों को संबोधित करते हुए विधायक श्री मिश्र ने कहा कि रैली की उपयोगिता तभी सार्थक होगी, जब इसे हम लोग मन में उतार कर खुद नियमों का पालन करने की शुरुआत कर दें।
 जिलाधिकारी जौनपुर  मनीष वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर व यातायात जितेंद्र दुबे ने  लोगों को संबोधित किया।

यह रैली संभागीय परिवहन विभाग व यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से इसका आयोजन किया गया।  जिसमें यातायात पुलिस, परिवहन विभाग, नागरिक पुलिस, होमगार्ड के जवान वह फार्मेसी के छात्र-छात्राओं द्वारा सम्मिलित होकर बैनर पोस्टर व पंम्पलेट के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक करने हेतु पैदल व मोटर साईकिल से मार्च कर रहे थे। बाद में यह
रैली संभागीय परिवहन कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। समापन में परिवहन विभाग के एआरटीओ एस.पी. यादव व परिवहन प्रतिसार निरीक्षक अशोक श्रीवास्तव  व यातायात निरीक्षक जी.डी. शुक्ला द्वारा सभी को यातायात नियमों के पालन हेतु शपथ दिलाई गई।  साथ ही साथ पूरे सप्ताह प्रतिदिन यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले जैसे- बिना हेल्मेट, दो पहिया पर तीन सवारी, बिना सीटबेल्ट, मादक द्रव्य का सेवन करके व ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों के प्रति विशेष अभियान चलाकर जागरूक करते हुए विधिक कार्यवाही करने हेतु भी बताया गया।
रैली में उपस्थित जनप्रतिनिधियों में भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र के साथ विधायक लीना तिवारी,  दिनेश चौधरी अन्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ