77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर व्यापारी नेता एवं केराकत तहसील अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल व नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार कमलापुरी पिंकू नें किया ध्वजारोहण
अत्यंत गौरव, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया 77 वॉं गणतंत्र दिवस
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान
केराकत, जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल तहसील केराकत के समस्त पदाधिकारियों द्वारा केराकत में 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत गौरव, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल केराकत तहसील अध्यक्ष वरिष्ठ व्यापारी नेता घनश्याम जायसवाल व व्यापार मण्डल नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार कमलापुरी उर्फ पिंकू दोनों व्यापारी नेताओं नें अपनें -- अपनें फिक्स स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर दी गयी सलामी। इस अवसर पर सम्पूर्ण वातावरण देशप्रेम से गूंज उठा।
उपस्थित रहे सभी व्यापारी नेताओं के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को याद किया गया । व्यापार मण्डल के केराकत तहसील अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल एवं केराकत नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार कमलापुरी उर्फ पिंकू द्वारा गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। तहसील अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने संविधान, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा राष्ट्रीय एकता पर प्रभावशाली विचार भाषण के रूप में प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार कमलापुरी उर्फ पिंकू ने उपस्थित व्यापारी नेताओं, पदाधिकारियों व नगर वासियों को संविधान के मूल्यों — न्याय, समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व को जीवन में अपनाने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। सभी उपस्थित लोगों नें राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में तहसील महामंत्री साहब लाल यादव, तहसील कोषाध्यक्ष केराकत राजेन्द्र कसौधन, वरिष्ठ संरक्षक अभय कमलापुरी, अभय जायसवाल, वरिष्ठ तहसील उपाध्यक्ष अमरीश उपाध्याय, वरिष्ठ तहसील उपाध्यक्ष लालचन्द्र सोनकर, नगर महामंत्री दयाराम गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कमलापुरी, यूवा नगर अध्यक्ष अवतार सोनकर, नगर मंत्री मोहम्मद इरफान, नगर कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता सभासद, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष आजाद कुरैशी, बाके लाल साहू, सहित सभी पदाधिकारियों
का विशेष योगदान रहा।
ध्वजारोहण के दौरान व्यापार मण्डल के साथ केराकत की जनता भी भारी संख्या में शामिल रही। सभी लोगों का तहसील अध्यक्ष केराकत घनश्याम जायसवाल, नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार कमलापुरी पिंकू नें मिष्ठान खिलाकर गले लगाकर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
0 टिप्पणियाँ