पुलिस के खिलाफ भाजपाइयों ने थाने में दिया धरना
अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री ने इंस्पेक्टर क्राइम पर लगाया दुर्व्यहार का आरोप
बदलापुर। अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री साहबलाल चौधरी निवासी भलुआही से इंस्पेक्टर क्राइम हरिनाथ भारती द्वारा दुर्व्यहार करने के आरोप में मंगलवार को आक्रोशित भाजपाई थाना परिसर में धरना पर बैठ गए। साहबलाल चौधरी व उनके विपक्षी अमरनाथ के बीच भूमि विवाद को लेकर गाली गलौज हो रहा था। इसी बीच अमरनाथ चौधरी ने 112 नंबर पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गयी। साहबलाल का आरोप है कि थाने के अपराध निरीक्षक हरिनाथ भारती द्वारा उनके साथ बदसलूकी की गई। इस बात की जानकारी धीरे-धीरे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को हुई। धीरे धीरे सभी लोग थाने पर पहुंचकर अपराध निरीक्षक हरीनाथ भारती को निलंबित करने व एसआई कश्यप कुमार सिंह का कार्य क्षेत्र बदलने तथा थाना गेट पर दलाल प्रवेश वर्जित का बोर्ड लगाने की मांग पर अड़ गये। बात न बनने पर भाजपाई धरने पर बैठ गये सुबह 9:30 बजे से शुरू धरना 3:00 बजे समाप्त हुआ। दोनों पक्ष अगले रविवार को पंचायतन विवाद को समाप्त करने पर सहमत हो गए। धरना प्रदर्शन करने वालों में विहिप के जिलाध्यक्ष रामसहाय पांडे, जयकुमार सिंह, सत्यम सिंह, मंडल अध्यक्ष बलवीर गौर, विनोद शर्मा, विनोद मौर्या, दिव्य प्रकाश सिंह, सनी शुक्ला, अनिल सिंह शक्ति,गंगा प्रसाद सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ