शासन की नीतियों को अमल कराना मेरी प्राथमिकता में है शामिल, कमलेश चंद्र
व्यक्ति का महत्व उसके जाने के बाद बखूबी याद आता है,
भव्य समारोह आयोजित कर स्थानांतरित होने वाले 5 वरिष्ठ अधिकारियों का किया गया सम्मान
✍️यूसुफ खान/मोहम्मद अरशद
बुलन्दशहर। उत्तर प्रदेश राशन वितरण कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र बोस सिंह रावत
ने कहा कि सरकारी सेवा में रहने वाला कोई भी व्यक्ति बड़ा छोटा नहीं होता। कब किसकी जरूरत, किन अहम मुद्दों पर पड़ जाए, इसकी सहज ही कल्पना की जा सकती है।
वह सोमवार को नगर के होटल ब्रेकप्वाइंट में आयोजित भव्य विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। यह समारोह बुलंदशहर में तैनात पांच वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद राशन वितरण कल्याण समिति की ओर से आयोजित था।
श्री रावत ने कहा कि यहां तैनात रहे पांचों अधिकारियों ने जिस इमानदारी और निर्भीकता के साथ कार्य किया है, वह आज भी मिसाल है।
सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के जरूरतमंद, गरीब असहाय लोगों के बीच पहुंचाने के लिए यह अधिकारी हमेशा प्रयत्नशील रहते थे। यही वजह है कि आज इन्हें जिले से जाने पर लोग बखूबी याद कर रहे हैं।
संगठन के जिला अध्यक्ष यशु शर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति हर पल हमारे साथ रहता है, उसकी कीमत यहां से जाने के बाद समझ में आती है।
बुलंदशहर में पिछले कई वर्षों के सुखद कार्यकाल खुद इस बात के प्रत्यक्ष प्रमाण है।
जब शासन की नीतियों को पारदर्शी तरीके से अमल में लाए जाने के लिए इन अधिकारियों ने भी कड़े फैसले लिए हैं।
आज जब ये हमारे अपने साथी यहाँ से स्थानांतरित होकर गैर जनपद में अपनी सेवा देने के लिए जा रहे हैं तो सभी साथियों को हमारी बहुत सारी शुभकामनाएं।
समारोह की अध्यक्षता और संचालन कर रहे गिरीश पराशर ने विभाग के आलोक वशिष्ठ क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बागपत, कमलेश चंद्र क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी हापुड़, दिग्विजय सिंह क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सहारनपुर, आनंद प्रकाश पूर्ति निरीक्षक सहारनपुर, श्रीमती दिव्या श्रीवास्तव पूर्ति निरीक्षक मेरठ में हुए स्थानांतरण पर राशन वितरण कल्याण समिति की ओर से आयोजित भव्य समारोह में सभी पांच वरिष्ठ अधिकारियों को सम्मान स्वरूप भब्य साफा बनाकर गुलाब के फूलों से माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आलोक वशिष्ठ क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने राशन वितरण कल्याण समिति के पदाधिकारियों के प्रति आभार जाताया। कहा कि यहां के लोगों में अद्भुत क्षमता और लगनशीलता है, वह बहुत ही आदर भाव और सम्मान करना जानते हैं।
0 टिप्पणियाँ