सोंधी ब्लॉक में सपा और भाजपा ने किया नामांकन
राज्य मंत्री और पूर्व मंत्री ने सीट को बनाया प्रतिष्ठा का विषय |
✍️यूसुफ खान/मोहम्मद अरशद
खेतासराय(जौनपुर)। सोंधी ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को काफ़ी गहमागहमी रही।सपा के सरिता यादव और भाजपा से मंजू सिंह ने नामांकन किया है।दोनों दलों की लड़ाई के बीच सूबे के वर्तमान राज्यमंत्री और पूर्व मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।शुक्रवार को पर्चा वापसी होगी शनिवार को चुनाव के बाद परिणाम भी आ जायेगा।
उपजिलाधिकारी शाहगंज राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि कोविड को ध्यान रखते हुए कड़ी सुरक्षा में प्रमुखी चुनाव के उम्मीदवारों ने नामांकम किया है।ब्लॉक मुख्यालय से 1 किमी तक आवागमन रोक दिया जाएगा।सिर्फ़ बीडीसी को अंदर जाने की अनुमति होगी।यहाँ मीडियाकर्मियों से वार्ता करते हुए राज्यमंत्री ग्रीश चन्द्र यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में पार्टी की विजय होगी।यहाँ की सीट पर हमें पूरा भरोषा है।उधर पूर्व मंत्री ललई यादव ने भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।सत्ता और प्रशासन के बल पर ब्लॉक प्रमुखी का चुनाव जीतने का सपना देख रही है।निश्चित तौर ओर परिणाम हमारे पक्ष में होगा।सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ चक्रमण करते दिखे।बाहर दोनों दलों के पार्टी कार्यकर्ताओं की लंबी जमात नारा लगाती रही।
0 टिप्पणियाँ