2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बनेगी कांग्रेस पार्टी की सरकार: लालता चौधरी
हमारे देश और प्रदेश में है कांग्रेस की ज़रूरत, तभी बेरोजगारी महंगाई से मिलेगी मुक्ति।
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान
केराकत, जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के उदयचन्दपुर निवासी कांग्रेस कमेटी के पूर्व केराकत मण्डल अध्यक्ष 74 लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर नेता लालता चौधरी ने केराकत के सिहौली चौराहा पर स्थित ब्लाक कांग्रेस कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया के जरिये कहा कि आज पूरे देश को हमारे जन नेता राहुल गांधी की जरूरत है अगर भाजपा को सत्ता से बेदखल नहीं किया गया तो यह भाजपा के लोग पूरा देश पुजीपतियों के गुलाम बन जायेगा। इस सरकार में आम आदमी की पीड़ा को सूननें वाला कोई नहीं है। श्री लालत चौधरी नें कहा कि हमारे दमदार नेता अजय राय जी जो उत्तर प्रदेश से पांच बार विधायक और 12 वें उत्तर प्रदेश भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख हैं और वाराणसी क्षेत्र के एक स्थानीय कद्दावर नेता हैं। जिस तरह से उन्होंने पूरे प्रदेश में चल कर के लोगों के दुःख में शामिल होनें का कार्य कर रहे हैं आज उसी का परिणाम है पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी संगठन सृजन के माध्यम से एक एक कार्यकर्ता के घर घर जा कर हमारे नेता राहुल गांधी जी के नीतियों से प्रेरित कर रहे हैं। आगे श्री चौधरी ने कहा कि आगामी 2027 में होनें वाले विधानसभा चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी को मुंह तोड़ जवाब देगी और पूर्ण बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।
0 टिप्पणियाँ