Header Ads Widget

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सभी भारत माता के जवानों को दी गई श्रद्धांजलि।

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सभी भारत माता के जवानों को दी गई श्रद्धांजलि।

बाॅंस बारी के बच्चों नें श्रद्धांजलि देते हुए निकाले कैंडल मार्च।
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान

केराकत, जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बाॅंस बारी ( टांडिया ) में ग्रीन फोर्स बाॅंसबारी प्राइमरी स्कूल में के बच्चों युवाओं और नौजवानों द्वारा 14 फरवरी दिन शनीवार को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सभी भारत माता के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को शत् शत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। आयोजक मण्डल में सचिन, धीरज, कृष, अनुभव, प्रभू, बल्लू, अंश, ध्रुव, अंशीका, सहित भारी संख्या में ग्राम के अन्य वरिष्ठगण उपस्थित रहे। लोगों ने किया कि हमारे देश के वीर जवानों को नमन। आइये अपने शहीदों को याद करें और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि करें। जब तक सूरज चांद रहेगा, शहीदों का नाम रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ