Header Ads Widget

दो बाईकों की आमनें सामनें टक्कर से सड़क दुर्घटना में चार घायल,एक रिफर

दो बाईकों की आमनें सामनें टक्कर से सड़क दुर्घटना में चार घायल,एक रिफर

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस सभी को लाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान

केराकत, जौनपुर।  केराकत कोतवाली क्षेत्र के मनियरा मोड़ के शाही दरबार ढाबा के  समीप नई सब्जी मण्डी के पास उस समय दो बाईकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई टक्कर उस समय हुआ जब शिक्षक विद्यालय से जौनपुर की तरफ जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस नें सभी घायलों के उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई।
विदित हो कि नगर पंचायत केराकत के मोहल्ला शेखजादा द्वितीय निवासी अमन यादव पास के ही लिटिल एन्जेल स्कूल में शिक्षक है।स्कूल के छुट्टी के बाद बॉसबारी निवासी कार्तिक दुबे के साथ जौनपुर की तरफ जा रहे थे कि जैसे ही मनियरा मोड के शाही दरबार के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई।भिड़ंत होते ही दोनों बाइक सड़क के किनारे जा गिरे भिड़ंत की आवाज सुन आस पास के लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई,भीड़ से किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी,मौके पर पहुंची पुलिस नें घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई जहां चिकित्सकों ने घायलों में शेखजादा द्वितीय निवासी अमन यादव पुत्र राजेश, शेखजादा प्रथम निवासी करिया सोनकर पुत्र हरिदेव, संतरा पत्नी लालचंद व में से कार्तिक दुबे की स्थित नाजुक देख बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ