Header Ads Widget

उखाड़ी जा रही मानक विहीन बनी सड़क, दोबारा होगा निर्माण

उखाड़ी जा रही मानक विहीन बनी सड़क,  दोबारा होगा निर्माण

✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान

केराकत, जौनपुर।  आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 233  पर चल रहे रिन्युअल कार्य में घटिया निर्माण को लेकर उठी आवाज़ का असर दिखने लगा है। चार दिन पूर्व किसान संगठन द्वारा मानक विहीन बन रहे सड़क पर झाड़ू लगाकर गिट्टियां बटोरने का समाचार प्रकाशित हुआ था । खबर के बाद हरकत में आए ठेकेदार व संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और खराब हो चुकी सड़क को उखाड़कर दोबारा निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी।

            राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर दानगंज से कनौरा तक करीब 16 किलोमीटर रिन्युअल कार्य प्रस्तावित है। निर्माण कार्य दानगंज की ओर से आगे बढ़ रहा है, लेकिन चंदवक बाजार सहित कई स्थानों पर सड़क बनने के दूसरे-तीसरे दिन ही गिट्टियां उखड़कर बिखर गईं। बीच सड़क पर अधूरा कार्य और मानकों की अनदेखी को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी थी।
पूर्वांचल किसान संगठन के नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में किसानों व बाजारवासियों ने सड़क पर झाड़ू लगाकर बिखरी गिट्टियां इकट्ठा कर  विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि यदि घटिया निर्माण कार्य नहीं रुका तो आगे काम बाधित किया जाएगा।
टूटी सड़क और उड़ती धूल से राहगीरों व दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ तो ठेकेदार क्षतिग्रस्त हिस्से को उखाड़ना शुरू कर दिया गया। सड़क का दोबारा निर्माण किया जाएगा। लोगों की नजरें लगी हुई हैं कि दोबारा होने वाला निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के  होता है या नहीं। पूर्वांचल किसान संगठन का कहना है कि यदि मानक के अनुरूप कार्य नहीं होगा तो इसकी शिकायत राष्ट्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्रालय भारत सरकार से की जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ