Header Ads Widget

केराकत में पत्रकार मोहम्मद असलम खान का सम्मान, अंगवस्त्र व परिचय पत्र भेंट

केराकत में पत्रकार मोहम्मद असलम खान का सम्मान, अंगवस्त्र व परिचय पत्र भेंट

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से हुआ अभिनंदन

असलम खान बोले माता-पिता की दुआओं और साथियों के सहयोग से मिला यह सम्मान

केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के शगुन मैरेज हाल में मंगलवार को आयोजित एक सम्मान समारोह में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने पत्रकार मोहम्मद असलम खान का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजय अस्थाना तथा वाराणसी मंडल अध्यक्ष बिन्देश्वरी सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र व परिचय पत्र भेंट कर सम्मानित किया, साथ ही फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया।
बताया जाता है कि मोहम्मद असलम खान नगर पंचायत केराकत के मोहल्ला सिपाह प्रथम वार्ड संख्या 9 के निवर्तमान सभासद होने के साथ-साथ हिंदी दैनिक ‘तरूणमित्र’ में केराकत तहसील प्रभारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद मोहम्मद असलम खान ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केराकत की जनता, पत्रकार साथियों और वरिष्ठजनों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संजय अस्थाना एवं मंडल अध्यक्ष बिन्देश्वरी सिंह का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि इस सम्मान के पीछे उनके माता-पिता तथा भाई-बहनों की दुआओं का बड़ा योगदान है, जो उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। समारोह के दौरान क्षेत्र के अनेक पत्रकार, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ