Header Ads Widget

केराकत नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल सड़क हादसे में घायल,

केराकत नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल सड़क  हादसे में घायल, 

पुलिस नें आरोपी बस चालक और उसकी गाड़ी को लिया हिरासत में, मुकदमा दर्ज 

घटना से मौके पर मची अफरा तफरी, बस ने पीछे से मारी टक्कर
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान

​केराकत,  जौनपुर । केराकत नगर पंचायत की अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपनी निजी कार से बच्चों के साथ वाराणसी जा रही थीं।
​जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष की कार जैसे ही चंदवक थाना क्षेत्र के परसौडी गांव के पास पहुंची, पीछे से आ रही एक अनुबंधित बस ने जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस चालक ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान उसने नियंत्रण खो दिया और कार के पिछले हिस्से में सीधी टक्कर दे मारी।

​इस टक्कर में कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में चेयरमैन ज्योति कृष्णा जायसवाल को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक जांच में उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। गनीमत यह रही कि कार में मौजूद बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। चेयरमैन ज्योति कृष्णा जायसवाल ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए अपने परिजनों को सूचित किया जिसके बाद मौके पर पहुंचे उनके पति कृष्णा जायसवाल ने चंदवक थाना में आरोपी बस चालक के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। 
इस संदर्भ में चंदवक थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी बस चालक और उसकी गाड़ी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ