कोतवाली में तैनात दरोगा की ह्रदयघात से निधन
पुलिस कर्मियों में शोक की लहर
रिपोर्ट:नौशाद मंसूरी✍️
शाहगंज(जौनपुर)। मिलन सार और सरल स्वभाव व्यक्तित्व के धनी कोतवाली शाहगंज में तैनात एक दरोगा का अपने ग्रह नगर में इलाज के दौरान देहांत हो गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली में तैनात 58 वर्षीय दरोगा विनय सिंह तीन दिन की छुट्टी पर अपने मऊ स्थित घर गए थे।बताया जा रहा है उनकी तबियत कुछ ठीक नही थी।मंगलवार को अचानक सीने में दर्द हुआ तो परिजन आनन फानन में अस्पताल ले गए।जहां उनकी ह्र्दयघात के कारण निधन हो गया।
जैसे ही निधन की खबर परिजनों सहित कोतवाली शाहगंज पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गयी।
0 टिप्पणियाँ