Header Ads Widget

केराकत में गूंजी तकबीर, ईदगाह से लेकर मस्जिद तक उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब

केराकत में गूंजी तकबीर, ईदगाह से लेकर मस्जिद तक उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब 

इमाम हज़रत मौलाना रईसुल खैरी साहब नें अदा कराई ईद की नमाज़ 

नफरत की दीवारें ढ़हाकर गले मिले हिन्दू -- मुस्लिम 
  
(✍️रिपोर्ट :  मोहम्मद असलम खाॅंन )

केराकत, जौनपुर।। केराकत में ईद -- उल -- फितर का त्योहार अकीदत और आपसी भाईचारे की मिसाल है। सुबह से ही हवाओं में इबादत की गूंज थी और अकीदत मन्दों के क़दम नमाज़ -- ए-- ईद की ओर बढ़ रहे थे। इस पावन मौके पर न केवल मजहबी रवायतें निभाई गई बल्कि हर धर्म के लोगों की मौजूदगी नें केराकत में एकता की एक इबारत लिख दी। सुबह ठीक 8 बजे केराकत शाही ईदगाह के पेश इमाम हज़रत मौलाना रईसुल खैरी साहब की अगुवाई मे ईद   - उल फितर की नमाज़ अदा की गयी। 

ईदगाह में हजारों हाथों नें बारगाह -- ए --, इलाही में सिर को झुकाया। मुल्क में अमन -- चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी गई। जिससे पूरा माहौल रूहानियत से सराबोर हो गया। पकवानों की मिठास और मेल -- मिलाप का संगम नमाज़ के बाद एक दूसरे के गले मिलनें का दौर शुरू हुआ। 
जहां क्या छोटे, क्या बड़े सब एक -- दूसरे के गले लगकर ईद मुबारक कहते नज़र आए। 
इस मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक केराकत दिनेश चौधरी और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश परिषद सदस्य और राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष,
सपा के केराकत विधायक तुफानी सरोज, चेयरमैन पति प्रतिनिधि कृष्णा जायसवाल उर्फ गोलू , पूर्व चेयरमैन व व्यापार मण्डल केराकत तहसील अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, लोकप्रिय सभासद राजेश कुमार गुप्ता, ह्रदय नारायन यादव, मास्टर विनोद यादव सिहौली, नेता कमला यादव, व्यापारी नेता कृष्ण चन्द्र उपाध्याय "राजू" पत्रकार मोहम्मद असलम खाॅंन निवर्तमान सभासद, मुख्तार खाॅंन, बाबू भाई शेखजादा, बबलू यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, यूवा नेता शकील अन्सारी, कार्यालय नगर पंचायत केराकत लिपिक अजय कुमार निषाद, कम्प्यूटर आपरेटर अमित कुमार साहनी, पूर्व प्रधानाचार्य तुफानी खाॅंन, यूवा नेता अमजद खाॅंन, पूर्व मैनेजर सुनील गुप्ता, 
जैसे गैर -- मुस्लिम भाईयों की मौजूदगी नें कट्टरता को क़रार जवाब दिया।

केराकत नें साबित कर दिया कि जब दिल मिलते हैं, तो मजहबी दूरियां खुद -- ब -- खुद खत्म हो जाती हैं। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, तहसीलदार अजीत कुमार, क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजक, कानूनगो सुरेश चन्द यादव, हल्का लेखपाल राजेश कुमार श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव चेनमैन, प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ