Header Ads Widget

केराकत में बोलेरो पलटने से आधा दर्जन घायल


केराकत में बोलेरो पलटने से आधा दर्जन घायल 

जौनपुर से मऊ जा रहे थे बोलेरो सवार लोग

तीन लोगों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल में किया गया भर्ती

     
✍️रिपोर्टर-मोहम्मद असलम खान

केराकत। स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के देवगांव केराकत मार्ग पर सरकी सुल्तानपुर ग्राम संगीत पुलिया के पास  बुधवार को एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट  गई।
अचानक हुए इस भयंकर हादसे से  जोरदार आवाज सुनते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया। खेत में काम कर रहे लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।  ग्रामीणों ने सभी घायलों को वाहन में से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाल कर  एंबुलेंस की मदद  से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत में भर्ती कराया। घायल छह  लोगों में तीन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
        केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के  पसेवा निवासी 35  वर्षीय वाहन  चालक मनोज कुमार अपने क्षेत्र के आधा दर्जन लोगों को लेकर मऊ जनपद जा रहा था।
 बताते हैं कि चालक वाहन को काफी तेज गति से चला रहा था। इस दौरान उसकी लापरवाही से अचानक वाहन से उसका नियंत्रण हट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।
इस हादसे में वाहन चालक मनोज समेत, प्रेममचन्द 50 पुत्र बंसी निवासी बलईपुर (पतीला) केराकत, बड़कू 60 पुत्र आधार, रिया 18 पुत्री बबलू, विशाल 22वर्ष, बीरा 8 वर्ष घायल हो गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ