इनसे सीखे : न ये विधायक है ना कोई अफसर फिर भी जुनून है मदद करने का
कोविड मरीजों के लिए देवदूत बने हर्ष सिंह छोटू
✍️रिपोर्टर- मोहम्मद असलम खान
केराकत । जौनपुर जिले के केराकत तहसील क्षेत्र के बेहडा़ गांव निवासी हर्ष सिंह छोटू गंभीर मरीजों व असहायों के लिए दिन रात मेहनत करके अपने प्रयास व प्रशासन के प्रयास से लोगों की जान बचाने में जुटे हैं।। उन्होंने अब तक 40-50 मरीजों की जान बचा चुके हैं। जौनपुर में व्यवस्था न होने पर वाराणसी में अस्पताल की व्यवस्था कर देते हैं। आज रात एक मरीज दिल्ली से एम्बुलेंस द्वारा जौनपुर आया जो कि 35 साल का था। उसका आक्सीजन लेवल 40 था। रात दो बजे इन्होंने डीएम से बात कर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जो उसका उपचार समय से रात में चालू हो गया।।
0 टिप्पणियाँ