✍️देवेंद्र यादव
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीमार कर्मचारियों की ड्यूटी मतगणना में न लगाई जाए क्योंकि इसके पूर्व से कई कर्मचारी कोरोना पाजिटिव है और तीन का इससे निधन भी हो चुका है। कर्मचारी की ड्यूटी लगाने का कर्मचारी संघ ने विरोध किया है।
कर्मचारी संघ के महामंत्री डॉ स्वतंत्र कुमार ने कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने बकायदा ड्यूटी निभाई। जिससे 2 दर्जन से अधिक लोग कोरोना पाजिटिव हो गए। डियूटी से वापस आये तीन लोगों का निधन भी हो चुका है। और दोबारा फिर मतगणना में 123 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर शासन ने हठधर्मिता दिखाई है। बता दें कि 123 कर्मचारियों में करीब एक दर्जन लोग कोरोना से संक्रमित है और वह बीमारी की हालत में है। इसलिए उनकी ड्यूटी नहीं लगाई जाए। जो स्वस्थ हैं अपने रजामंदी से ड्यूटी करना चाहते उनकी ड्यूटी लगाएं। प्रशासन पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को मतगणना ड्यूटी से आजाद करें। वही कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष श्रीनाथ यादव ने भी इस बात का समर्थन करते हुए कहा है कि बीमार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाना खतरे से खाली नहीं हो सकता है। क्योंकि कोरोना बीमारी के चलते तीन कर्मचारियों का निधन हो चुका है।उन्हें उचित मुआवजा दिया जाय। मतगणना में बीमार कर्मचारी की ड्यूटी ना लगाई जाए ।इस अवसर पर महामंत्री दियजेंद्र दत्त उपाध्याय,उपाध्यक्ष रामजस मिश्रा,डा दिलगीर, उपाध्यक्ष मोहम्मद इमाम, करुना निराला मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ