●भारत वैभव पार्टी ने नियुक्त किया विधानसभा अध्यक्ष,उपाध्यक्ष।
अज़ीम अहमद खान (संवाददाता उत्तर प्रदेश)
सुल्तानपुर । भारत वैभव पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा सर्वसम्मति से विधानसभा जयसिंहपुर से दीपक गुप्ता को तथा विधानसभा कादीपुर से वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मंगलवार को भारत वैभव पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रेश दुबे के निर्देश पर पार्टी को और मजबूती देने के लिए प्रदेश पर्यवेक्षक संतोष वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री कृष्ण कुमार मिश्र,प्रदेश महासचिव पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी(कानूनी सलाहकार)और जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में पार्टी का प्रचार प्रसार व मजबूती देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रेश दुबे के आदेश पर गठित कोर कमेटी के अंतिम निर्णय से विधानसभा जयसिंहपुर से तेजर्रार नव युवक दीपक कुमार गुप्ता, कादीपुर विधानसभा से वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को विधानसभा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया, वहीं जयसिंहपुर विधानसभा से प्रमोद यादव को विधानसभा उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष चंद्रेश दुबे के साथ- साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारियों व समर्थकों ने बधाई दिया।

0 टिप्पणियाँ