●बड़ी खबर | ग्राम पंचायत खण्डौरा से मौजूदा प्रधान कायमा खातून के पति,जेठ, देवर व सास ने ग्राम सभा की जमीन कब्जा कर रचा इतिहास जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक हुई शिकायत
अज़ीम अहमद खान (संवाददाता उत्तर प्रदेश)
कादीपुर/सुल्तानपुर:-वर्तमान प्रधान कायमा खातून व उनके परिवार के सदस्यों द्वारा उपरोक्त ग्राम सभा में मि. खाता संख्या 501 की गाटा संख्या 209-210 पर अवैध तरीके से कब्जा किया है। ज्ञात रहे कि उपरोक्त गाटों पर ग्राम प्रधान कायमा खातून व उनके पति गुफरान अहमद, सऊद अहमद, सोएब अहमद, सलमान अहमद, इमरान अहमद, सुफियान अहमद, नूरजहां, राजस्व संहिता के अधिनियम के विपरीत जाकर अतिक्रमण कर लिया है। ज्ञात रहे कि उत्तर प्रदेश शासन स्थानीय तहसीलदार (न्यायिक) को ग्राम सभा की जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जे को हटवाने के कानूनी रूप से अधिकृत किया गया है। ज्ञात रहे कि उत्तर प्रदेश शासन राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 के तहत उपरोक्त प्रकार के मामले में कार्यवाही हेतु सहायक कलेक्टर को अधिकृत किया गया है।
साथ ही साथ उत्तर प्रदेश जमीदारी विनाश एवं व्यवस्था अधिनियम की धारा 122 (बी) के तहत ग्राम सभा की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के प्रावधान का भी निर्माण किया है। तथा सहायक कलेक्टर को अधिकार नोटिफिकेशन भी जारी किया है। उपरोक्त के बावजूद भी ग्राम प्रधान व उनके परिवार के लोगो द्वारा अवैधानिक गैर, कानूनी दबंगई व गुण्डई के बल पर उपरोक्त जमीनों पर कब्जा किया जाना न्याय की मंशा के विपरीत है। जबकि उपरोक्त गाटा जंगल झाड़ीदार के रूप में राजस्व अभिलेख में दर्ज है। न्याय हित में उपरोक्त गाटों को अवैध कब्जे से मुक्त कराते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किया जाना नितांत आवश्यक है। इस संबंध में खण्डौरा निवासी अजीम अहमद खान ने लिखित रूप से जिलाधिकारी सुल्तानपुर व प्रमुख सचिव राजस्व, मुख्यमंत्री महोदय, से प्रधान व प्रधान के परिवार के खिलाफ जांच कराकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की है। जिलाधिकारी सुल्तानपुर ने उपजिलाधिकारी कादीपुर से इस सम्बंध में जवाब मांगा है। कि अभी तक आपके द्वारा क्या कार्यवाही की गई है।

0 टिप्पणियाँ