Header Ads Widget

श्री नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर एंव धर्मार्थ संस्था के प्रबन्धक दिनेश विश्वकर्मा ने गरीबों को बाटे सूखा राशन।


श्री नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर एंव धर्मार्थ संस्था के प्रबन्धक दिनेश विश्वकर्मा ने गरीबों को बाटे सूखा राशन।

जौनपुर।इस संकट की घडी़ में लोगों श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर एंव धर्मार्थ संथा के प्रबंधक ने गरीब मज़दूरों मे कई दिनों से लगातार सूखा राशन, मास्क,साबुन लेकर अपनी सेवा मजदूरो तक पहुंचा रहे है। और हमे दिनेश द्वारा जानकारी मिली लंदन की कई संथा इस कार्य मे अपना सहयोग भी हमारे माध्यम से लोगों तक पहुंचा रहे है तब हमने लंदन की उस संथा के बारे मे जानकारी देने को कहा।  तो दिनेश ने लंदन संथा के कार्यकर्ता राजेश विश्वकर्मा से सम्पर्क कराया राजेश ने बताया कि लंदन मे एक संथा है बिहारी कनेक्ट यूके जिसके चेयरमैन उदेश्वर सिंह है तब उदेश्वर सिंह द्वारा हमे जानकारी मिली की लंदन की संथा मे पूर्वांचल के कई सदस्य जुडे और समय समय पर आपनी सेवा  लोगो तक पहुंचाते है।उदेश्वर सिंह ने कहा इस महान कोरोना के समय हमारे कार्य कर्ता ओम प्रकाश, राजीव, अभिषेक, डोली,डा शांया,राजेश और अन्य कई कार्य कर्ता जिन्होने कठिन परिश्रम और ईमानदारी के साथ अपना सहयोग दिये और संथा के सभी सदस्यो को बहुत बहुत धन्यावाद  जिन्होने संथा के जरिए लोगो तक अपनी सेवा दे रहे है।
और उदेश्वर सिंह ने श्री नर्मदेश्वर महादेव संथा के प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा और अन्य सभी वैलेंटीयर को जो जगह जगह जा अपनी सेवा दे रहे है सभी को बिहारी कनेक्ट की टीम के तरफ से बहुत आभार प्रकट किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ