छितौना गांव में सौहार्द बंधुत्व मंच ने मनाया सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान
केराकत,जौनपुर। क्षेत्र के छितौना ग्राम में शनिवार को भारत की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।सर्वप्रथम संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर व सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्षों को याद किया गया।
इस बाबत सामाजिक कार्यकर्ता नीरा आर्या ने बताया कि सावित्रीबाई फुले को समाज सेविका, नारी मुक्ति आंदोलन में हिस्सा लेने वाली और देश की पहली अध्यापिका के रूप में जाना जाता है।उन्होंने महिलाओं के लिए भी लम्बी लड़ाई लड़ी और उनकी स्थिति में सुधार के लिए बहुत योगदान दिया।हम सभी को उनसे प्रेरणा लेते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।वही मंच की सक्रिय साथी पूनम ने सावित्रीबाई फुले के संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ने समाज की रूढ़ियों को चुनौती देकर शिक्षा और आत्मसम्मान के लिए संघर्ष किया,विधवा,पूर्णविवाह,बाल विवाह,सतीप्रथा,छुआछूत जैसी प्रथा को रोकने के लिए आंदोलन किया।इस अवसर पर रामजन्म,अर्जून, रेखा धर्मावती,अनीता,शुभावती, राजमा समेत बंधुता मंच की किशोर व किशोरी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ