Header Ads Widget

बम की सूचना पर प्रशासन की लापरवाही पर वादकारीयों ने जताया रोष

बम की सूचना पर प्रशासन की लापरवाही पर वादकारीयों ने जताया रोष 

✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान

केराकत,  जौनपुर । जौनपुर दीवानी न्यायालय में बम की सूचना मिलने के मामले में जिला व पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर वादकारियों ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। 

चर्चा है कि ईमेल रात में ही आ गया था तो सूचना प्रकाशित करने में देरी क्यों की गई। संगठन का आरोप है कि यदि प्रशासन समय रहते सूचना सार्वजनिक कर देता तो अधिवक्ता और वादकारी कचहरी आने से बच जाते, जिससे उनका समय और पैसा दोनों सुरक्षित रहता तथा प्रशासन को भी परिसर खाली कराने में कम परेशानी होती।

केराकत तहसील क्षेत्र के वादकारियों की मंगलवार को केराकत में बैठक हुई जिसमें वक्ताओं ने कहा कि सुरक्षा जैसे संवेदनशील मामलों में त्वरित और पारदर्शी सूचना देना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

बैठक में उपस्थित मोहम्मद असलम खान, दीपनारायण सिंह, रामशरण यादव, बजरंगबहादुर सिंह, संजय शुक्ल, रामफेर शर्मा, कौशलेंद्र गिरी, श्रीप्रकाश सरोज उर्फ़ पप्पू, ओमप्रकाश आदि वक्ताओं ने मांग की कि घटना की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए और ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए स्पष्ट और समय रहते प्रोटोकॉल जारी किया जाए, ताकि आमजन, अधिवक्ता और न्यायालय कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ