Header Ads Widget

पानी के विवाद ने ली जान, महिला की मौत

पानी के विवाद ने ली जान, महिला की मौत

दरवाजे पर बहते हैंडपम्प के पानी को लेकर मारपीट; महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट:नौशाद मंसूरी✍️

शाहगंज(जौनपुर)। तहसील क्षेत्र के सरपतहां थाना अंतर्गत सदरुद्दीनपुर गांव में कई दिनों से चल रहे पानी के विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 50 वर्षीय इंद्रावती बिंद की मृत्यु हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
परिजनों के अनुसार, दरवाजे पर हैंडपम्प का पानी गिराने को लेकर इंद्रावती बिंद और उनके पट्टीदारों के बीच लंबे समय से कहासुनी चल रही थी। सोमवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। गंभीर रूप से घायल इंद्रावती को सरकारी एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान पट्टीदारों ने बांस से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी जान चली गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक केके सिंह पुलिस बल के साथ  मौके पर पहुंची, आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

*पुलिस का बयान*

डिप्टी एसपी अजीत सिंह चौहान के अनुसार, हैंडपम्प के पानी के बहाव को लेकर अनारा बिंद और उनके जेठ बुद्धिराम बिंद के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि अनारा बिंद और उनकी पुत्री रिंका के उकसाने पर मिथिलेश बिंद ने इंद्रावती देवी के सिर पर डंडा मारा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में मिथिलेश बिंद, अनारा बिंद और रिंका बिंद को गिरफ्तार कर लिया है तथा आगे की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ