बराई में चोरों का आतंक,मेहनत की कमाई को आसानी से उड़ा ले जा रहे चोर
सांसद रविकिशन के पैतृक गांव में चोरों की दहशत
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद असलम खान
केराकत, जौनपुर। यूपी के सबसे मशहूर सांसद रविकिशन के पैतृक गांव में चोर वारदात के बाद आराम से निकल लेते हैं। फिर कुछ दिन शान्त रहने के बाद दूसरी वारदात को अंजाम देते हैं।
गुरुवार की रात में आशीष सिंह के घर में घुसकर चोरों ने घर को खंगाला। पीड़ित के मुताबिक लगभग लाख रुपए के आभूषण व तीस हजार रुपए को समेटकर चलते बने। घटना की सूचना सुबह परिजनों ने पुलिस को दी। पीड़ित ने बताया कि सूचना के बाद दो सिपाही मौके पर पहुंचे,आगे पीछे घूम के जो कि लगभग कोरम पूरा करके चले गए। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार दहशत में हैं। परिवार का कहना है कि अब सुरक्षित तो नहीं महसूस रहे हैं। पुलिस के उदासीन रवैए के कारण ही चोरों के हौसले बुलंदी पर हैं। पुलिस के इस रवैए से मन व्यथित हैं।
बीते साल चोरों के जयहिंद सिंह के घर में घुसकर कीमती जेवरात सहित लाखों रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। घर पर बेटी की शादी के लिए जेवरात,नगदी घर पर ही रखे थे। स्थानीय पुलिस के लापरवाह रवैए के क्षुब्द होकर महिलाओं ने थाने का घेराव भी किया था। परिवार के लोगों ने सांसद रविकिशन के यहां तक गुहार लगाई थी। लेकिन ढाक के तीन पात सांसद के यहां गुहार करने का कोई सार्थक परिणाम न मिला। स्थानीय पुलिस पीड़ित परिवार को टरकाती रही। जिससे पीड़ित परिवार का पुलिस पर से भरोसा उठ चुका हैं। जयहिंद का कहना है कि सांसद का पैतृक गांव का सदस्य होने के नाते गर्व महसूस होता था। लेकिन जिस तरह से पुलिस गांव वालों के साथ सलूक करती हैं। उससे कभी कभी डर लगता हैं। मेरा मामला तो दब गया। लेकिन चोर हमेशा किसी न किसी को घर को निशाना बनाके गांव में खौफ पैदा कर रहे है।
पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक सैंपल एकत्र किए और अपने साथ ले गई। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ