कलश यात्रा में चेन स्नेचिंग: शाहगंज पुलिस ने दो महिलाओं को दबोचा
लक्ष्मी नारायण वाटिका से लोहा मंडी तक वारदात, एक दिन में गिरफ्तारी; पूछताछ जारी
रिपोर्ट:नौशाद मंसूरी✍️
शाहगंज (जौनपुर)। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं के गले से चेन चोरी करने के मामले में शाहगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गुरुवार दोपहर थाना परिसर से पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, 11 फरवरी 2026 को लक्ष्मी नारायण वाटिका से निकली कलश यात्रा के दौरान लोहा मंडी के पास श्रीमती शोभा गुप्ता के गले से अज्ञात महिलाओं ने चेन पार कर दी। इसी दौरान नई आबादी खुटहन रोड निवासी इन्द्र गुप्ता की भी चेन चोरी हो गई।
घटना के संबंध में श्रीमती शोभा गुप्ता की लिखित तहरीर पर थाना शाहगंज में मुकदमा संख्या 40/2026 धारा 303(3) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने 12 फरवरी को दो महिलाओं—मनीषा (24 वर्ष) निवासी भडसर, थाना महाराजगंज, जनपद महाराजगंज और अनीता (30 वर्ष) निवासी कोपा, थाना कोपा, जनपद मऊ को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में दोनों आरोपित फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार कर रही हैं। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह एवं उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह सहित थाना शाहगंज की पुलिस टीम शामिल रही।
0 टिप्पणियाँ