Header Ads Widget

मल्हनी विधायक लकी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

मल्हनी  विधायक लकी के खिलाफ जारी हुआ  गिरफ्तारी वारंट

चेक बाउंस होने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत ने दिया आदेश 


ओलनंदगंज निवासी मो सादिक को विधायक ने दिया था चेक

✍️ इन्द्रजीत सिंह मौर्य/मोहम्मद अरशद
  
जौनपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम कोर्ट ने चेक बाउंस होने के मामले में  बुधवार कोमल्हनी सीट से सपा विधायक लकी यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत ने यह फैसला ओलन्दगंज निवासी सादिक के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद दिया है। 
न्यायालय में दाखिल वाद में पीड़ित व्यापारी मोहम्मद सादिक ने बताया कि एक जमीन खरीदने के लिए सादिक ने लकी यादव को चौदह लाख पैसठ हजार रुपए दिए थे। बाद में सौदा रद होने पर सादिक ने लकी से दिया हुआ रकम वापस मांगा। 
 लकी ने सादिक को 2 मई 2019 को भारतीय स्टेट बैंक की मड़ियाहूं शाखा का चौदह लाख पैंसठ हजार का चेक दिया। सादिक ने बैंक ऑफ बड़ौदा ओलन्दगंज की शाखा में जमा किया। लकी के खाते में पर्याप्त रकम न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। सादिक को जब इसकी जानकारी हुई तो अधिवक्ता के माध्यम से लकी को नोटिस भेजा। जवाब न मिलने पर कोर्ट की शरण लेते हुए 25 जून 2019 को लकी के खिलाफ अपील की। 
 कोर्ट ने सुनवाई के बाद लकी को 6 अक्टूबर 2020 को तलब किया। लकी ने जिला जज मदन पाल सिंह की कोर्ट में निगरानी दायर कर दिया। कोर्ट ने 24 फरवरी को निगरानी खारिज कर दी। इधर, उपस्थित न होने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम नीरज सिंह की कोर्ट ने लकी यादव के खिलाफ बुधवार को गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ