Header Ads Widget

हिन्दू युवा वाहिनी संगठन खेतासराय द्वारा संगठन के संस्थापक व मुख्य संरक्षक गोरक्ष पीठाधीश्वर हिन्दू हृदय सम्राट परम पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभेच्छा

हिन्दू युवा वाहिनी संगठन खेतासराय द्वारा संगठन के संस्थापक व मुख्य संरक्षक गोरक्ष पीठाधीश्वर हिन्दू हृदय सम्राट परम पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभेच्छा
खेतासराय।  हमारे संगठन के लिए बहुत ही सौभाग्य का दिन है क्यूंकि इसी दिन संगठन को स्थापित करने वाले परम पूज्य महाराज जी का इस धरा पर जन्म हुआ और संयोग से आज ही के दिन पूरा विश्व पर्यावरण दिवस भी मनाता है जिससे यह स्पष्ट होता है कि महाराज जी प्रकृति प्रेमी भी है इस से यह दिन और भी विशेष बन जाता है। इन सारी चीजों को ध्यान में रखते हुए आज हिन्दू युवा वाहिनी खेतासराय द्वारा पूरे नगर में पौधरोपण का कार्यक्रम चलाया गया जिसका शिर्षक रहा #हर_घर_एक_पौधा_तुलसी_एक_पौधा_सहजन। जिसमें सभी कार्यकर्त्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और आज तो सभी कार्यकर्ताओं का जोश और हौसला तो देखते ही बन रहा था सभी कार्यकर्ता भोर से ही उठकर कार्यक्रम की रूपरेखा में लग गए जिस कड़ी में सर्वप्रथम मां काली जी मंदिर पर तदोपरान्त अनेक स्थानों पर पौधरोपण किया गया जिसमें मुख्य रूप से महादेव आश्रम(फक्कड़ बाबा की कुटिया) , प्राचीन दुर्गा मंदिर एवं इसका समापन खेतासराय थाने पर थानाध्यक्ष श्री राजेश यादव द्वारा पौधरोपण कर किया गया। जिसमें की मार्गदर्शक के रूप में संगठन के संरक्षक किशन बरनवाल जी (मनोनीत सभासद), विजय बरनवाल जी,शुभम जायसवाल जी, गजेन्द्र पाण्डेय जी (भाजपा जिला कार्यसमिति), अवधेश पाण्डेय जी, सिताराम फलाहारी दास बाबा जी , एडवोकेट अमित उपाध्याय जी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। और यह कार्यक्रम संगठन के अध्यक्ष राहुल बरनवाल जी एवं आई टी सेल संयोजक विक्की गुप्ता जी के नेतृत्व में पूरे नगर में चलाया गया जिसमें मुख्य रूप से श्रेयान्श पाठक, अतुल गुप्ता, बृजेश मोदनवाल,राजू विश्वकर्मा,रवी तिवारी,दीपक प्रजापति,दीपक सोनी, शिवम गुप्ता, सूरज पाठक,मोहन प्रजापति,अभिनव पाण्डेय, दुर्गेश बरनवाल एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

    *पेड़ लगाओ*
    *देश बचाओ*
*जीवन को खुशहाल बनाओ*

*_सौजन्य से- हिन्दू युवा वाहिनी खेतासराय_*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ