शैलेश नाग बने कांग्रेस के शाहगंज नगर अध्यक्ष, बधाइयों का लगा तांता
पार्टी की नीतियों और विचारों को आमजन तक पहुंचना लक्ष्य-शैलेश नाग
शाहगंज(जौनपुर)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अनुमोदन पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ ने नगर के पुराना चौक निवासी शैलेश नाग पुत्र सत्यनरायन चौरसिया को शाहगंज नगर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उक्त सम्बन्ध में कांग्रेस के जिला महासचिव हासिम अली ने बताया की शैलेश नाग के पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती और बल मिलेगा।
वहीं नव नियुक्त नगर अध्यक्ष शैलेश नाग ने कहा की पार्टी ने जो ज़िम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।पार्टी के नीतियों ,विचारों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
उधर श्री नाग को कांग्रेस का नगर अध्यक्ष बनने की खबर फैलते ही इष्टमित्रों, शुभचिंतकों और लोगों का शैलेश नाग को बधाई देने का तांता लग गया।
0 टिप्पणियाँ